बलरामपुर, जनवरी 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की परीक्षा केंद्र सूची को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। राम तेज भगवती महाविद्यालय और राजा भैया मेमोरियल महिला महाविद्यालय ने स्वयं को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के विरोध में याचिकाएं दाखिल की थीं। हाईकोर्ट ने कहा कि परीक्षाएं 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं और इस स्तर पर हस्तक्षेप से परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि चल रही परीक्षा व्यवस्था में दखल देना उचित नहीं है। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासनादेश के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण की नीति तैयार की गई थी। इसमें न्यूनतम 60 छात्रों या 120 से अधिक छात्रों वाले केंद्र बनाने तथा परीक्षार्थियों को नजदीकी केंद्...