मैनपुरी, दिसम्बर 19 -- मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 93 परीक्षा केंद्रों पर होगी। बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्र 84 बनाए थे। छात्रों की संख्या के आधार पर ये केंद्र कम थे। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने छात्रों की आवश्यकता के अनुसार केंद्रों को बढ़ाने की बात रखी। समिति के अनुमोदन पर परिषद ने केंद्रों की संख्या फाइनल कर दी है। सात ऐसे विद्यालय भी परीक्षा केंद्र बने हैं जो पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र नहीं थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 84 परीक्षा केंद्र ऑनलाइन जारी किए थे। जिसके बाद आपत्तियां मांगी गईं। कुल 93 आपत्तियां पहुंची। जिन्हें डीएम की अध्यक्षता में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने निस्तारित करते हुए परीक्षा केंद्रों की सूची अनुमोदित की। ...