मोतिहारी, फरवरी 23 -- मधुबन। उवि प्लस टू मधुबन में सोमवार को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। डॉ.राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अंग्रेजी विषय की प्रथम पाली की परीक्षा में 738 छात्राओं में 9 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। प्रथम पाली में 729 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 734 में 7 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। जबकि दूसरी पाली में 727 छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण नोडल पदाधिकारी विवेकानंद व बीईओ उर्मिला श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...