सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। हिन्दुस्तान संवाद चिल्हिया थाना क्षेत्र स्थित करौंदा नानकार स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल पर बुधवार को दोपहर बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र की गेट पर ही तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने हार्टअटैक की आशंका जताई है। चिल्हिया थाना क्षेत्र स्थित बभनी गांव निवासी राधेश्याम यादव का पुत्र रवि यादव (17 वर्ष) क्षेत्र के ही करौंदा नानकार स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा देने पहुंचा था। वह समय से परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पहुंच गया। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे बेहोश देखकर वहां मौजूद छात्र घबरा गए। कुछ लोगों के सहयोग से छात्रों ने रवि को तत्काल...