बगहा, फरवरी 5 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान गुरुवार को नगर के सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल, बड़गांव परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल द्वारा गठित मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और त्वरित इलाज कर छात्रा को राहत पहुंचाई। जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. एके तिवारी ने बताया कि परीक्षा को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। इस टीम में डॉ. तारिक नदी, डॉ. विजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। केंद्राधीक्षक संतोष यादव ने बताया कि भौतिकी विषय की परीक्षा दे रही इंटरमीडिएट की छात्रा खुशी कुमारी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद बताया गया कि छात्रा को बुखार और उल्टी की शि...