प्रयागराज, फरवरी 17 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा के केंद्र को देखकर मंगलवार को अपने फुफेरे भाई के साथ बाइक पर घर लौट रही इंटरमीडिएट की छात्रा वैष्णवी मौर्य की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में फुफेरा भाई प्रदीप मौर्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। बहरिया पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बहरिया थानाक्षेत्र के सरायगनी निवासी शैलेंद्र मौर्य की बेटी 17 वर्षीय वैष्णवी मौर्य उर्फ अनुपम आरएस आनंद हूबराजी संवारी संस्कार इंटरमीडिएट कॉलेज मैलहा में बारहवीं की छात्रा थी। इसी विद्यालय में वैष्णवी का फुफेरा भाई 20 वर्षीय प्रदीप मौर्य पुत्र अमरनाथ मौर्य निवासी देवरा दौलतपुर भी बारहवीं में पढ़ता है। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। प्रदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.