बुलंदशहर, फरवरी 18 -- स्याना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा के पहले दिन केंद्र खोजने में अभिभावकों व छात्रों को काफी परेशानी हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम बरौली वासुदेवपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बुधवार सुबह परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग में स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड न होने के कारण कई छात्र और अभिभावक इधर-उधर भटकते रहे। इसी दौरान किसी अभिभावक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो बाद में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ अभिभावक स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। कुछ अभिभावकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.