हल्द्वानी, दिसम्बर 13 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक स्कूल के पास परीक्षा केंद्र के बेसमेंट में शनिवार सुबह आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पानी की बौछार कर हालात नियंत्रित किए। समय रहते आग की घटना का पता लग गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। अग्मिशमन अधिकारी मिन्दर पाल सिंह ने बताया कि केंद्र के बेसमेंट में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम में मिली थी। इस घटना में बेसमेंट में रखी बैटरी के साथ ही कुछ फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...