बलिया, मई 31 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा 27 केन्द्रों पर एक जून को होनी है। इसके लिए कुल 12 हजार 261 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है। शुक्रवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी दिशा-निर्देशों को ठीक से पढ़ लेने तथा अपने-अपने केंद्र पर बैठक कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्र के कक्ष,फर्नीचर व शौचालय की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। सभी केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था करने तथा क्लॉक रूम बनाने पर जोर दिया। डीएम ने निर्देश दिय...