रुद्रपुर, फरवरी 23 -- सितारगंज। उत्तराखण्ड बोर्ड का हिन्दी का पेपर सोमवार को 21 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। सितारगंज में 3820 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3582 ने परीक्षा दी। 238 छात्र अनुपस्थित रहे। बीईओ भानुप्रकाश ने बताया कि सभी केंद्रों में नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न हुई। हिन्दी का पेपर देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर आए छात्रों के चेहरों पर प्रसन्नता दिखी। उन्होंने प्रश्नपत्र को लेकर संतोष जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...