रांची, जनवरी 30 -- खूंटी, संवाददाता। वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी परीक्षा केंद्राधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी केंद्राधीक्षकों से उनके-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, शौचालय, फर्स्ट एड बॉक्स, चारदीवारी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने बताया कि 3 फरवरी 2026 से जिले में विभिन्न पालियों में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में कुल 11,566 छात्र-छात्रा...