फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए 15 फरवरी से सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक पुलिसकर्मी व होमगार्ड की तैनाती हो जाएगी। यह लोग परीक्षा समाप्त होने चौबीस घंटे तैनात रहेंगे। इसके साथ ही थानाध्यक्ष अपने पास स्ट्रांग रूम की एक चाभी सुरक्षित रखें। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। इसे देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जिले के थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे लोग अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों के सेट 15 फरवरी तक हर हाल में स्ट्रांग रूम के डबल लॉक में रखवा दें। उसकी एक चाभी थानाध्यक्ष या फिर उनके द्वारा नामित किसी सब इंस्पेक्टर के पास रहे। 15 फरवरी से जिले के सभी 78 परीक्षा केंद्रों पर एक-एक पुलि...