मिर्जापुर, जनवरी 9 -- मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के बीएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के दौरान केंद्रीय सचल दल ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह,सदस्य डॉ. अमित कुमार सिंह, विजय ज्योति ने संयुक्त रूप से चुनार क्षेत्र के राजदीप, रामलालित पीजी कालेज कैलहट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय महाविद्यालय में चल रहे परीक्षा का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और अनुचित सामग्री आदि पाए जाने पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। सेमेस्टर परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सचल दल पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...