मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में हुई स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की कॉपियों को कई छात्रों ने खाली छोड़ परीक्षकों से पास कराने की गुहार लगाई है। छात्रों ने कॉपियों पर अपने गरीब होने से लेकर बहन की शादी होने तक की बात लिखी है। कॉपियों पर ऐसी बातों को लिखा देकर परीक्षक परेशान हैं। कॉपी जांच में लगे परीक्षकों का कहना है कई छात्रों ने घर की परेशानी की बात लिखकर पास करा देने के लिए ईश्वर की शपथ तक दे दी है। छात्रों ने लिखा है कि 'सर, आपको भगवान कसम है, हमें जरूर पास करा दीजिएगा। हिंदी के एक परीक्षक ने बताया कि एक छात्र ने लिखा था कि वह पढ़ना चाहता था, लेकिन घर में बहन की शादी आ गई और पिताजी ने बहन की शादी के कामों में लगा दिया, इसलिए वह पढ़ नहीं सका। उसने अगले सेमेस्टर में बढ़िया रिजल्ट देने का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.