लखीसराय, फरवरी 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में 2 फरवरी से आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की निष्पक्षता एवं कदाचारमुक्त आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। योगदान के उपरांत सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया है तथा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि परीक्षा केंद्र के भीतर किसी प्रकार का कदाचार न हो। इसी क्रम में परीक्षा केंद्र श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय, के आरके मैदान परिसर में परीक्षा संबंधी कार्य चल रहा था। यहां शिक्षकों द्वारा टेबल पर परीक्षार्थियों के रोल नंब...