बुलंदशहर, फरवरी 24 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधी बाल निकेतन स्कूल में सोमवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शिक्षक उस समय बोर्ड के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे थे, तभी वह अचानक कुर्सी से लुढ़क कर नीचे गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले में जानकारी ली। नयागांव ख्वाजपुर मीरपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह (55 वर्ष) गांव स्थित एमएसएस हाईस्कूल में अध्यापक थे। सोमवार को उनकी ड्यूटी गांधी बाल निकेतन स्कूल में हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा में लगी थी। बताया गया कि सुरेंद्र पाल सिंह परीक्षा कक्ष में पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे थे। वह बोर्ड संबंधी कागजों...