सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी। जिले में दो फरवरी से शुरू हो रही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त शिक्षकों सह वीक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। केंद्राधीक्षकों ने बिहार बोर्ड द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर जारी गाइडलाइन से वीक्षकों को अवगत कराया। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एमपी हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर आयोजित बैठक में केंद्राधीक्षक बैद्यनाथ बैठा एवं सहायक केंद्राधीक्षक ने वीक्षकों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर ड्यूटी संभालने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा कक्ष में वीक्षकों को लगातार सक्रिय एवं गतिशील रहना होगा। एक स्थान पर खड़े रहने, आपस में बातचीत करने या...