जहानाबाद, फरवरी 24 -- करपी, निज संवाददाता। बंसी प्रखंड क्षेत्र के ओरानी बधार में मंगलवार को बबुल के पेड़ में फंदा बांधकर दीपक कुमार दास नामक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 18 वर्षीय दीपक कुमार दास जहानाबाद जिले के पतियावां गांव का रहने वाला था। लेकिन, उसने अपने ननिहाल गाजीपुर में रहकर पढ़ाई लिखाई की तथा यहीं रहता था। उसने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षा के दबाव के कारण इसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया और बबुल के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार को जब गांव के लोगों ने बबुल के पेड़ में लटक रही लाश को देखा तो शोरगुल मचाया। शोरगुल सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना बंसी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही बंसी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने ब...