मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दो से 13 फरवरी के बीच होने वाली इंटर की परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। रुटीन कार्य के लिए भी बिजली नहीं काटी जाएगी। इस संबंध में मुजफ्फरपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल शहरी-2 के कार्यपालक अभियंता किशेर कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने मातहत सभी सहायक विद्युत अभियंता और कनीय अभियंता को पत्र भेजा है। परीक्षा केंद्रों पर मानव बल की तैनाती का भी निर्देश दिया है। परीक्षा आरंभ होने से पूर्व सभी सहायक विद्युत अभियंता और कनीय अभियंता को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्राधिकारी के 11 केवी और एलटी तार को जांच कर लें, ताकि परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो हो। सहायक विद्युत अभियंताओं ने 11 केवी की जांच शुरू भी कर दी है। अब तक किसी प्रकार का फॉल्ट नहीं मिला है। इस दौरान...