नवादा, फरवरी 16 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले में 17 फरवरी से आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा की विभागीय व प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मैट्रिक की परीक्षा के लिए जिले में 33 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें लड़कों के लिए 14 केन्द्र, जबकि लड़कियों के लिए 19 केन्द्र बनाए गए है। इनमें नवादा जिला मुख्यालय में नवादा में 12 केन्द्र लड़कियों के लिए जबिक लड़कों के लिए 8 केन्द्र बनाए गए है। रजौली में 7 केन्द्र लड़कियों के लिए बनाए गए हैं। हिसुआ में 2 केन्द्र छात्रों के लिए जबकि वारिसलीगंज में 4 केन्द्र लड़कों के लिए बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर 35132 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक है। इस साल 17573 लड़कियां मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगी, जबकि लड़कों की संख्या 17559 ही है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.