बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- परीक्षार्थियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत तो 5 घायल बरबीघा से मैट्रिक की परीक्षा देकर सभी लौट रहे थे घर चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चकंदरा मोड़ के पास हुआ हादसा सभी छात्र चेवाड़ा के गगरी गांव के हैं रहने वाले फोटो शेखपुरा04 - शेखपुरा सदर अस्पताल में इलाजरत घायल मैट्रिक के परीक्षार्थी। शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि, पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार की संध्या चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चकंदरा मोड़ के पास हादसा हुआ है। बताया जाता है कि बरबीघा के ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल केंद्र से परीक्षा देकर गगरी गांव के सभी छात्र स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। चकंदरा गांव के समीप एक बाइक चालक के अच...