कौशाम्बी, फरवरी 13 -- बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों की सहूलियत को देखते हुए गुरुवार की रात धार्मिक स्थलों से बजने वाले तेज आवाज में लाउडस्पीकर को हटाने का अभियान चला। सभी थानों की पुलिस ने धार्मिक स्थलों का जायजा लेकर तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर हटवाए। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं (यूपी बोर्ड) इस बार 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 45 हजार 687 विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए दिन-रात अध्यन कर रहे हैं। इसके अलावा सहालग होने की वजह से शादी-विवाह भी कार्यक्रम भी जोरों पर हैं। विभिन्न माध्यमों से पुलिस अफसरों को सूचना मिल रही थी कि सहालग में डीजे व धार्मिक स्थलों में तेज आवाज वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.