कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। माघमेला में प्रयागराज जाने वालों और आरओ परीक्षा के परीक्षार्थियों की भीड़ रुक-रुककर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची। भीड़ बढ़ी तो रेल प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेनें पौने दो बजे और दूसरी छह बजे चलाई। इसके बाद लोड कम हो गया। उधर, परीक्षार्थियों को अनाउंसमेंट कर छह और सात नंबर पर भेजा गया। रविवार शाम परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की वापसी की भीड़ देख रेलवे अधिकारियों, जीआरपी और आरपीएफ ने मोर्चा संभाला। यह हाल गोविंदपुरी स्टेशन पर भी रहा। इस दौरान दो विशेष ट्रेनें चलाई गई। प्रयागराज जाने वालों की भीड़ रविवार भोर से होने लगी थी। साथ ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक की मुख्य परीक्षा के परीक्षार्थियों की भीड़ भी थी। सेंट्रल स्टेशन के निदेशक आशुतोष सिंह, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, आरपीए...