बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। यूपी बोर्ड की मंगलवार को दोनों पालियों में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। केंद्रों पर कम संख्या में परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। किसी कक्षा में आठ तो किसी कक्षा में दस परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति द्वितीय, कृषि अर्थशास्त्र सात की परीक्षा केंद्रों पर हुई। 220 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 216 उपस्थित रहे। चार परीक्षार्थियों की अनुपस्थित दर्ज की गई है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में 2529 परीक्षाथी पंजीकृत थे, जिसमें 2463 उपस्थित रहे। 66 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की कम संख्या होने के बावजूद सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे है। कक्ष निरीक्षक अपनी मुस्तैदी से कक्षाओं में तैनात रहे। कंट्रोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.