संभल, मार्च 30 -- असमोली क्षेत्र के ग्राम नंदपुर बीटा स्थित कृषक इंटर कॉलेज में शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। परीक्षाफल पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार एवं प्रबंधक श्रवण कुमार त्यागी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने छात्रों को शिक्षा का महत्व समझाया और कहा कि ज्ञान ही वह साधन है जो व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षित और ज्ञानवान व्यक्ति ही आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ में देवेश कुमार शर्मा, प्रदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.