आजमगढ़, नवम्बर 30 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी में शनिवार को जनपद स्तरीय कैरियर मार्ग दर्शन मेला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कैरियर क्षेत्रों से संबंधित जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित किया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने छात्रों को भविष्य निर्माण के लिए सही दिशा में प्रयास करने, निरंतर अध्ययन की आदत विकसित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अनुशासित तैयारी पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों के बारे में प्रेरक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंगद मौर्य, सुनीता यादव,उदिता सिंह,राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन ज्ञान प्रकाश राय ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.