नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, व.सं.। मोती बाग-दो स्थित नानकपुरा में सीएमश्री स्कूल में शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने छात्रों से संवाद किया। शिक्षा मंत्री ने छात्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र परीक्षाओं से घबराएं नहीं, बल्कि इसे उत्सव की तरह लें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें, लक्ष्य तय करें और इसे पाने के लिए निरंतर मेहनत करें। मयूर विहार फेज तीन स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम दिखाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सतवीर शर्मा ने कहा कि कक्षा 10वी...