नैनीताल, दिसम्बर 12 -- नैनीताल, संवाददाता। उच्च शिक्षा में इस समय स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन इसी बीच शासन की ओर से एक ऐसा निर्देश जारी किया गया है जिसने पूरे शिक्षा तंत्र को चकित कर दिया है। उच्च शिक्षा सचिवालय, देहरादून के डिजिटल पहल और ई-शासन प्रकोष्ठ से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थ पोर्टल को 9 से 12 दिसंबर तक एक बार फिर से खोला गया, ताकि वे छात्र-छात्राएं जिन्हें पहले प्रवेश नहीं मिल पाया था, अब उपलब्ध रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकें। इसी क्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने भी सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को पत्र जारी किया, जिसमें निर्देश दिए गए कि निर्धारित अवधि तक पोर्टल खुला रहेगा और सभी संस्थान प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित क...