हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रारंभिक शिक्षा के लिए जारी वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारी मनोज तिवारी ने महानिदेशक विद्यालय शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और निदेशक एससीईआरटी उत्तराखंड को पत्र लिखकर परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग की है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षाएं माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं के साथ 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जबकि कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षाएं 17 मार्च से 24 मार्च तक प्रस्तावित हैं। तिवारी ने कहा कि जब प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5) की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू हो रही हैं तो जूनियर स्तर (कक्षा 6-8) की परीक्षाएं इतने पहले यानी 17 फरवरी से करवाने का कोई औचित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.