गुड़गांव, फरवरी 20 -- - पहला मेन पेपर होने से छात्रों में उत्साह के साथ दिखा हल्का तनाव भी गुरुग्राम, संवाददाता। सीबीएसई कक्षा 12वीं का फिजिक्स पेपर इस बार लंबा और गणनात्मक रहा, जिसने छात्रों की गति और कॉन्सेप्ट दोनों की परीक्षा ले ली। सवाल सिलेबस के दायरे में थे और कठिन नहीं माने गए, लेकिन न्यूमेरिकल व डेरिवेशन की अधिकता के कारण अधिकांश छात्रों को समय प्रबंधन में जूझना पड़ा। गुरुग्राम के विभिन्न केंद्रों पर शुक्रवार को सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। पहला मुख्य विषय होने के कारण छात्रों में उत्साह के साथ हल्का तनाव भी देखने को मिला। परीक्षा देकर निकले कई छात्रों ने कहा कि पेपर मध्यम स्तर का था, लेकिन आखिरी आधे घंटे में तेजी दिखानी पड़ी। सेक्शन-ए में एमसीक्यू अपेक्षा से अधिक कैलकुलेशन आधारित रहे। सेक्शन-बी और सी में कॉ...