बगहा, दिसम्बर 16 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड के सभी प्लस टू सरकारी स्कूलों में 11 वीं की अर्द्धवार्षिक व वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों की द्वितीय त्रैमासिक दो पालियों में सोमवार से शुरू हो गयी।दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही।परीक्षा दो पालियों में हो रही है।प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से अपराह्न 12.45 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक संचालित हो रही है।दूसरे दिन प्रथम पाली में विज्ञान में गणित,जबकि द्वितीय पाली में विज्ञान में जीव विज्ञान व कला संकाय में दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा आयोजित की गयी।योगापट्टी राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया के प्राचार्य कौशल किशोर कुमार ने बताया कि गणित में 100 अंक के प्रश्न पूछे गये थे।इनमें 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे।जिसमें 50 प्रश्नों का जवाब देना था।2...