अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस पर शुक्रवार को भारतीय शिशु अकादमी (आईएपी) ने श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में 80 छात्राओं के रक्त की जांच की गई, जिसमें अधिकांश छात्राओं में एनीमिया यानी खून की कमी पाई गई। चिकित्सकों ने छात्राओं को निशुल्क परामर्श देते हुए संतुलित आहार, हरी सब्जियों, दालों, फल, गुड़, चना और आयरन युक्त भोजन के सेवन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, नियमित खानपान और स्वच्छता अपनाने की भी सलाह दी गई। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल ने बताया कि किशोरावस्था में पोषण की कमी से भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए समय पर जांच और सही खानपान बेहद जरूरी है। शिविर में सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.