फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- फिरोजाबाद। जनपद में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क विशेष सेहत जांच, प्रसव स्थान चयन के अलावा परिवार नियोजन को लेकर मंगलवार को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कैंप आयोजित किए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत यह कैंप महीने के चार दिन लगाए जाते हैं। शासन की योजना का लाभ उठाने के लिए जिला महिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। कैंप आयोजन को लेकर नोडल अधिकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से लगातार जानकारी लेते रहे। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की भीड़ लगने लगी। महिला चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की तेज बुखार, उच्च रक्तचाप, दौरे पड़ना, त्वचा का पीलापन, योनि से रक्त स्त्राव, हाथ पैरों में अथवा चेहरे पर सूजन, सिरदर्द, भ्रूण का कम हिलना या न हिलना का परीक्षण किया...