वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम सोमवार को पूरा हुआ। 2 से 9 फरवरी तक जिले के कुल 221 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। जबकि सोमवार को अंतिम दिन तक चार केंद्रों पर परीक्षा नहीं कराई जा सकी। तीन केंद्रों पर परीक्षक ने आने से इनकार कर दिया, जबकि एक केंद्र पर सोमवार को परीक्षक उपलब्ध नहीं हो सका। बोर्ड की तरफ से छूटे हुए केंद्रों को 13 फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षा कराने का समय दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग से मिली सूचना के अनुसार सोमवार को अंतिम दिन कुल 19 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। 1508 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिले में कुल 225 केंद्र बनाए गए थे। पिछले सात दिनों में 221 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई, जबकि चार...