अयोध्या, मार्च 18 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों और डिप्टी हेड का प्रशिक्षण मंगलवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से चारों केन्द्रों पर होगा। सोमवार को परीक्षकों की अपने-अपने केन्द्रों पर उपस्थिति दर्जकराने को कहा गया था। लेकिन नियुक्त परीक्षकों में केवल 60 प्रतिशत ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। मूल्यांकन के प्रधान परीक्षक और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पवन कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सभी परीक्षकों का प्रशिक्षण होगा। परीक्षकों को उनके विषय में मूल्यांकन करने के बारे में बताया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज में इण्टरमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.