मैनपुरी, मार्च 24 -- यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन 19 मार्च से चल रहा है जो 2 अप्रैल तक संपन्न होना है। परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की कमी से शिक्षा शास्त्र और गृह विज्ञान विषय की कापियों का मूल्यांकन नहीं हो पा रहा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पर गृहविज्ञान और शिक्षा शास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की मांग की गई है। जनपद के चार मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन में 1683 परीक्षक लगे हैं। लेकिन 887 परीक्षक ही केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। रविवार को 796 परीक्षक मूल्यांकन कार्य करने नहीं पहुंचे। कई विषय ऐसे हैं जिनके मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षक उपलब्ध न होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परेशानी है। जीआईसी मैनपुरी पर शिक्षा शास्त्र और गृह विज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.