बेगुसराय, सितम्बर 28 -- बखरी, निज संवाददाता। परिहारा पंचायत में रविवार को जिला पार्षद अमित कुमार देव के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक मनोज कुमार, ई-रिक्शाचालक चंदन कुमार, उपचालक विजय साह, डब्लूपीयू कर्मी रेणु देवी, रूबी देवी, ठेला कर्मी गंडोरी तांती, रंजीत कुमार, असलम, जुम्मन, दीपक कुमार, बिट्टू कुमार, पोद्दार, जगदीश साह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.