गाजीपुर, मार्च 23 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कालेज में आयोजित एनएसएस शिविर के पांचवे दिन इकाई प्रथम और द्वित्तीय के शिविरार्थियों ने हार्ट फुलनेश एकात्म अभियान के तहत ध्यान, सूर्य नमस्कार,कराया। वहीं वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने लक्ष्य निर्धारण और युवा मन की संकल्प शक्ति विषय पर शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमारे पास जीवन में एक निर्धारित लक्ष्य के लिए दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति है, तो हमें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। हालाकि, कुछ लोगों में यह गुण ईश्वर द्वारा दिया जाता है और कुछ को इसे अभ्यास से विकसित करना पड़ता है। अगर हमारे पास यह है तो हमें जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। कहा कि उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.