कौशाम्बी, जनवरी 27 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उदय प्रकाश इंटर कॉलेज सिरसी चरवा में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों का व्यापक प्रचार-प्रसार, नशा मुक्त एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, शोषण के विरुद्ध अधिकार, पॉक्सो एक्ट व बच्चों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. नरेंद्र दिवाकर ने पॉक्सो एक्ट अर्थात यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पर बात करते हुए कहा कि यह अधिनियम जेंडर न्यूट्रल है। इस अधिनियम में बालक शब्द के तहत लड़का और लड़की दोनों को शामिल किया गया है। इसमें गंभीर मामलों में मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान है। शोषण के विरुद्ध अधिकार और बाल अधिकार पर बात करते हुए कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई कानूनी प्राव...