लखनऊ, मार्च 20 -- - लखनऊ, विशेष संवाददाता विश्व गौरैया दिवस पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने घोंसलें टंगवा कर कांग्रेस पार्टी की सामाजिक, मानवीय कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाया। श्री राय ने कहा कि अब पूरी गर्मी भर यह घोंसलें तो रहेंगें ही इसके साथ-साथ चिड़ियों के लिए दाना-पानी भी प्रतिदिन रखा जाएगा। अजय राय ने कहा है कि गौरैया भले ही आकार में छोटी होती हैं मगर परिस्थितिकी तंत्र में उनका योगदान बड़ा होता है। जैसे वह छोटे-छोटे कीटों का खाकर जैविक संतुलन बनाये रखती हैं। यह फूलों और बीजों के जरिए जैव विविधता को बढ़ावा देती हैं। बढ़ता शहरीकरण, प्रदूषण और कीटनाशकों का बढ़ता उपयोग इनकी घटती संख्या के कारण हैं। श्री राय ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने घरों पर घोंसले लगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.