नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में परिस्कृति-2026 हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। वस्त्र मंत्रालय के हाथकरघा विकास आयुक्त कार्यालय और दिल्ली के वीवर्स सर्विस सेंटर की ओर से आयोजित प्रदर्शनी 28 फरवरी तक रोज सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहेगी। यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बुनकर अपने हाथ से बुने उत्पाद दिखा रहे हैं। कश्मीर की कानी शॉल, गुजरात की पटोला और टंगालिया, मध्य प्रदेश की महेश्वरी-चंदेरी साड़ियां, बनारसी रेशमी साड़ियां, आंध्र प्रदेश की वेंकटगिरि और ड्यूपियन सिल्क आकर्षण का केंद्र हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.