अयोध्या, जुलाई 5 -- अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाते समय एक अधेड़ को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। जानकारी के मुताबिक लगभग 45 वर्षीय अधेड़ राम मंदिर में दर्शन करने के उद्देश्य से परिसर में दाखिल हुआ लेकिन रास्ता भटक कर वह कुबेर टीला मार्ग पर चला गया। देखते ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका और पूछताछ करने के लिए उसे परिसर स्थित चौकी ले गए। कई घंटे पूछताछ और निवास स्थल का वेरिफिकेशन होने के बाद उसे छोड़ दिया गया। सूत्रों के मुताबिक अधेड़ कबाड़ी का काम करता है और वह नशे का आदी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...