देहरादून, फरवरी 27 -- देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कुमाऊं और गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का जल्द गठन होगा। परिषद(पांडेय गुट) के अध्यक्ष अरुण पांडेय ने गुरुवार को हुई ऑनलाइन बैठक में कहा कि जल्द प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी भी गठन किया जाएगा। महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि मंडल अधिवेशन से पहले दोनों मंडलों के जिलों का व्यापक दौरा किया जाएगा। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिजेश कांडपाल भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.