कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। कानपुर के नगवां ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालय में कानपुर की पहली ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस साइंस एंड इनोवेशन लैब का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस लैब की स्थापना व्योमिका स्पेस लखनऊ और इसरो के अंतरिक्ष उपयोगिता केंद्र, अहमदाबाद के सहयोग से की गई है। लैब में 62 विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें खगोल विज्ञान, रोबोटिक्स और सैटेलाइट से जुड़े प्रयोग प्रमुख हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह लैब ग्रामीण छात्रों को विज्ञान और तकनीक की दुनिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने कहा कि यह स्पेस लैब ग्रामीण क्षेत्रों में अंतरिक्ष और आधुनिक विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लैब की स्थापना के लिए ग्राम प्रधान आशीष वाजपेयी न...