मैनपुरी, अप्रैल 2 -- परिषदीय स्कूल के बच्चों ने कमाल किया है। नेट के सत्र 2024-25 की परीक्षा में मैनपुरी को प्रदेश में 16 वां स्थान मिला है। जबकि पिछले वर्ष प्रदेश में मैनपुरी का 46 वां स्थान था। मैनपुरी ने 30 रैंक की छलांग लगाकर परिषदीय शिक्षा की बेहतरी की ओर कदम बढ़ाए हैं। यह उपलब्धि मिलने पर शिक्षा विभाग गदगद है। बीएसए ने बीईओ तथा परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को बधाई दी है और नए सत्र में मैनपुरी को टॉप-5 में शामिल कराने का आवाह्न किया है। वर्ष 2024-25 के शैक्षिक सत्र में परिषदीय स्कूल के बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता जानने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं का परख ऐप के माध्यम से आकलन कराया गया था। निपुण लक्ष्य लर्निंग आउटकम पर आधारित आकलन डाइट के प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया। निपुण आकलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.