बिजनौर, दिसम्बर 10 -- परिषदीय स्कूलों में अद्र्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा के पहले दिन 92.8 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी है। परीक्षा के दौरान बीएसए ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। परिषदीय स्कूलों में दो पालियों में परीक्षा हुई। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। परिषदीय स्कूलों में अद्र्धवार्षिक परीक्षा को लेकर कई दिन पहले से तैयारी चल रही थी। यूं तो परीक्षा लेट शुरू हुई। परीक्षा तो पहले शुरू हो जाती लेकिन एसआईआर के चलते परीक्षा की तारीख टाल दी गई थी। बुधवार से परिषदीय स्कूलों में अद्र्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर पहले ही प्रश्नपत्र छपवा दिए गए थे और स्कूलों में भी भेजे गए थे। परीक्षा के दौरान बीएसए सचिन कसाना ने स्कूलों का निरीक्षण किया और खंड शिक्षा अधिकारियों के...