आजमगढ़, मार्च 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में 24 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से आदेश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। प्रश्नपत्रों को तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के लोगों ने डायट से प्रश्न पत्र तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी है। 22 मार्च से सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। 28 मार्च की परीक्षा संपन्न होगी। जिले के परिषदीय स्कूलों में करीब 2. 82 लाख बच्चे पढ़ते है। इन स्कूलों वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में संचालित होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक होगी। कार्यक्रम जारी होने के बाद विभागीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.