गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद। जिले के 446 परिषदीय स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में 24 जनवरी से सत्रीय परीक्षाएं होंगी, जो 31 जनवरी तक होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में स्कूल खुलने पर बच्चों को तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र छपवाने और अन्य सभी जरूरी तैयारियों में होने वाले खर्च का वहन प्रबंधन समिति के खाते से किया जाएगा। परीक्षा के बाद स्कूल छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा करने के लिए अभिभावकों के साथ एक तय तारीख पर बैठक करेंगे। बैठक में बच्चों की उपस्थिति, परीक्षा में प्रदर्शन और प्रगति से संबंधित जानकारी देंगे, ताकि कोई भी कमी रहने पर अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई पर घर पर भी ध्यान दे सकें। बता दें कि जिले के 446 स्कूलों में 90 हजार से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, चार कस्तूरबा...