गोंडा, फरवरी 4 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों को नए सत्र में कई योजनाओं की सौगात मिलेगी। इसके लिए शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिले में संचालित 2609 परिषदीय स्कूलों को निजी विद्यालयों की तरह बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग कई योजना चला रहा है। इसके बावजूद जिले में कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां तमाम प्रयासों के बावजूद कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे स्कूलों की दशा सुधारने के लिए नए वित्तीय वर्ष में कई योजनाएं लागू करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर स्कूलों में जरूरत के अनुसार संसाधनों के लिए प्रस्ताव मांगा है। जिस में क्षेत्र प्राथमिक या उच्च प्रा...