भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बंटने के लिए बुधवार को दो हजार से ज्यादा पुस्तकों को उतारा गया। शासन स्तर से आए किताबों को बीआरसी में सुरक्षित स्थान पर रखा गया। निर्धारित तिथियों पर इन पुस्तकों को परिषदीय स्कूलों में भेज दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि आनंदमय गणित कक्षा एक की कुल 244, सारंगी कक्षा दो की 302, आनंदमय गणित कक्षा दो की 372, वीणा कक्षा तीन 207, हमारा अद्भूत कक्षा तीन की 319 समेत कुल दो हजार से ज्यादा पुस्तकों को उतारा गया। परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा संग सुविधा मुहैया कराने का निरंतर प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...